Site icon Grand Gumber News

सिविल लाइन थाना क्षेत्र मिनीबस्ती में होली के दिन दो भाइयों में विवाद, बड़े भाई ने छोटे भाई के गले में ब्लेड से किया हमला।

मां ने अपने बड़े बेटे के खिलाफ सिविल लाइन थाने में शिकायत की है।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मिनीबस्ती में होली के दिन मामूली बातों को लेकर दो भाईयों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान बड़े भाई ने छोटे भाई के सिर पर मूसल से हमला कर उसके गले में ब्लेड चला दिया।हमले में घायल की स्थिति गंभीर है। जिसे सिम्स में भर्ती कराया गया है। घायल की मां ने अपने बड़े बेटे के खिलाफ सिविल लाइन थाने में शिकायत की है। इस पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मिनीबस्ती में रहने वाले दो भाई बलराम जोशी और राम जोशी होली खेलकर जब घर वापस आये तो दोनों के बीच पुरानी रंजिश पर विवाद हो गया। इसी दौरान बलराम ने अपने छोटे भाई को गाली गलौच करते हुए मारना शुरू कर दिया।

इस दौरान दौरान उसने अपने छोटे भाई के सिर पर मूसल से वार किया। जब बात मूसल से भी नही बनी तो उसने अपने छोटे भाई के गले पर ब्लेड मार दिया और मौके से बलराम फरार हो गया। इससे राम जोशी लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद घायल की मां राजकुमारी ने अपने छोटे बेटे को इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया वहीं इसकी शिकायत भी उसने सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई। पुलिस छोटे भाई राम पर मूसल और ब्लेड से जानलेवा हमला करने वाले भाई बलराम के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर फरार आरोपी की पता तलाश में जुट गई है।

Exit mobile version