Site icon Grand Gumber News

सिविल लाइन थाने के नए भवन में शिफ्टिंग की प्रक्रिया हुई शुरू, 37 लाख की लागत से तैयार हुआ है सर्वसुविधा युक्त सिविल लाइन थाने की नई भवन।

सिविल लाइन थाना जल्द ही नए भवन में शिफ्ट होने वाला है. शिफ्टिंग की कार्रवाई से पहले थाना प्रांगण में रखे जब्ती के वाहन को पुराने भवन के पीछे व्यवस्थित तौर पर रखा जा रहा है. रविवार को नगर निगम के काऊ कैचर की गाड़ी में वाहनों को रखकर शिफ्ट किया गया. गौरतलब है की विभिन्न मामलों में जप्त सैकड़ो वाहन सिविल लाइन थाना के प्रांगण में वर्षो से खड़े थे।

जिसके कारण थाने का कामकाज प्रभावित हो रहा था. टी आई प्रदीप आर्य ने बताया कि नए भवन में शिफ्ट होने के पहले, थाना प्रांगण की साफ सफाई की जा रही है. आने वाले हफ्ते में नए थाने से सिविल लाइन का कामकाज शुरू होगा. करीब 37 लाख रुपए की लागत से 3100 वर्ग फुट में बने सर्वसुविधा युक्त सिविल लाइन थाना भवन के उद्घाटन को लेकर तैयारियां जोर शोर से की जा रही है।

Exit mobile version