Site icon Grand Gumber News

सिविल लाइन पुलिस की आकस्मिक चेकिंग अभियान नंबर प्लेट नहीं होने पर 6 मोटरसाइकिल जब्त, अन्य पर कार्रवाई

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस ने रामसेतु और राजेंद्र नगर चौक में आकस्मिक चेकिंग की। इस दौरान कुल 11 मोटरसाइकिलों की जांच हुई, जिनमें से 6 बिना नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिलें BNSS धारा 106 के तहत जब्त की गईं।बाकी 5 मोटरसाइकिलों पर अधूरी या गायब नंबर प्लेट पाए जाने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। थाना सिविल लाइन पुलिस ने कहा कि इस तरह की चेकिंग नियमित रूप से जारी रहेगी और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version