Site icon Grand Gumber News

सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई तीन हथियारबंद युवक गिरफ्तार, अशांति फैलाने वालों पर भी हुई कार्रवाई हत्या के फरार आरोपी कुंवर सिंह बारमते को भी पुलिस ने दबोचा

सिविल लाइन पुलिस ने कुदुदंड डबरीपारा क्षेत्र में धारदार हथियार लिए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में प्रिंस उर्फ बब्बू मराठा, दुर्गेश यादव और जफर खान शामिल हैं। पुलिस ने उनके पास से दो लोहे के कत्ते और एक चापड़ जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।इसके साथ ही क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले राजा सिंह ठाकुर, सौरभ श्रीवास्तव और सोयम साहू के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।वहीं हत्या के प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी छोटू उर्फ कुंवर सिंह बारमते को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जो 13 जुलाई से फरार था।

Exit mobile version