Site icon Grand Gumber News

सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई चापड़ के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, 8 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत कुदुदण्ड इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए की जा रही सतत निगरानी के दौरान पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई की। गश्त व चेकिंग के दौरान दो युवकों को सार्वजनिक स्थान पर धारदार लोहे के चापड़ के साथ पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से दो चापड़ जप्त कर उनके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।इसी दौरान क्षेत्र में आपसी विवाद व अशांति फैलाने की सूचना पर पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुए आठ व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि इन कार्रवाइयों से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया गया है।

Exit mobile version