Site icon Grand Gumber News

सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई ,डीजे संचालक पर कोलाहल अधिनियम के तहत प्रहार, वाहन समेत साउंड सिस्टम जब्त…

बिलासपुर :- थाना सिविल लाइन पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण रोकने के आदेश का उल्लंघन करने वाले डीजे संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। घटना 27 अगस्त की रात करीब 10:10 बजे मगरपारा चौक के पास की है।तखतपुर निवासी सुजल मिरी (28 वर्ष) अपने माजदा वाहन में डीजे साउंड सिस्टम लगाकर तेज आवाज में संचालन कर रहा था। यह स्पष्ट रूप से प्रशासनिक आदेश और कोलाहल अधिनियम का उल्लंघन था।सूचना पर मौके पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने वाहन और उसमें लगे पूरे डीजे साउंड सिस्टम को जब्त कर लिया। साथ ही आरोपी संचालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर कानूनी कार्रवाई की गई।पुलिस ने चेतावनी दी है कि शहर में किसी भी प्रकार से तेज आवाज में डीजे बजाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर इसी तरह की सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Exit mobile version