Site icon Grand Gumber News

सिविल लाइन पुलिस की लगातार कार्रवाई, तीन मामलों में आरोपी गिरफ्तार,चाकू, अशांति फैलाने वाले और फरार हमलावर पुलिस की गिरफ्त में…

बिलासपुर :- थाना सिविल लाइन पुलिस ने अलग-अलग घटनाओं में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन मामलों में आरोपियों को पकड़ा है।पहले मामले में गणेश पंडाल के पास गाली-गलौच और मारपीट करने वाले आरोपी प्रशांत महंत को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके पास से एक लोहे का चाकू बरामद हुआ, जिस पर आम्र्स एक्ट की धारा 25 जोड़ी गई।दूसरे मामले में मगरपारा और कुदुदण्ड क्षेत्र में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे रोहन पटेल, राम कुमार दुबे और यश सिंह राजपूत पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। पुलिस ने इन्हें कार्यपालिक दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया।तीसरे मामले में शराब भट्टी मंगला के पास पैसे की मांग पर हमला करने वाला फरार आरोपी अमित यादव उर्फ फोनी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने दारू की शीशी से हमला कर प्रार्थी को घायल किया था। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा।

Exit mobile version