Site icon Grand Gumber News

सिविल लाइन पुलिस की सख्ती सार्वजनिक स्थानों पर अड्डेबाजी और शराबखोरी पर बड़ी कार्रवाई

सिविल लाइन क्षेत्र में पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थानों पर अड्डेबाजी, शराब सेवन और संदिग्ध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की। तालापारा और मगरपारा क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई के दौरान 5 लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।इसके अलावा संदिग्ध अवस्था में घूम रहे 16 व्यक्तियों पर धारा 128 बीएनएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई, जबकि शांति भंग होने की आशंका पर 2 लोगों पर बीएनएस के अंतर्गत कार्रवाई की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Exit mobile version