Site icon Grand Gumber News

सिविल लाइन पुलिस ने चाकू और शराब के मामलों में कार्रवाई की अशांति फैलाने वाले दो लोगों पर भी प्रतिबंधात्मक कदम उठाया गया

बिलासपुर के मिनीमाता नगर तालापारा में सिविल लाइन थाना पुलिस ने शाम की बाइक पेट्रोलिंग के दौरान चाकू रखने के आरोप में सुभाष लासरे के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया।सार्वजनिक जगह शराब पीते पाए जाने पर अहमद खान, राज चतुर्वेदी, आकेश बंजारे और असलम अली के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।सिविल लाइन थाना ने अशांति फैलाने की आशंका को देखते हुए विनोद यादव और सिनोद यादव के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की।पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि सार्वजनिक स्थल पर शांति बनाए रखें और कानून का पालन करें, ताकि सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Exit mobile version