
बिलासपुर में एक बार फिर बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। सिविल लाइन इलाके में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये नगद और सोना पार कर दिया। परिवार जब गांव से लौटकर घर पहुँचा, तो दरवाज़ा टूटा मिला और अंदर का सारा सामान बिखरा हुआ था।घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है, जहाँ पीड़ित परिवार 1 अक्टूबर को अपने गांव पुरुबा गया था। दो दिन में लौटने का प्लान था, लेकिन रविवार पड़ने से वापसी में देरी हो गई। इसी बीच चोरों ने घर का ताला तोड़ दिया और लाखों की चोरी को अंजाम दिया। परिवार के अनुसार, घर से करीब 7 से 8 लाख रुपये नकद और 6 से 7 लाख के सोने-चांदी के जेवर चोरी हुए हैं।




