Site icon Grand Gumber News

सिविल लाईन पुलिस ने चेंकिंग के दौरान लगभग 21 लाख रूपये के करीब 30 किलो चांदी की पायल एवं करधन किया बरामद….चेकिंग के दौरान कार में मिला चांदी के आभुषणों का जखीरा….

… 496 नग चांदी का पायल एवं 71 नग चांदी का करधन सेट

-0- आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023&24 व कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को मददेनजर रखते हुए की गई सघन चेकिंग।

जिससे जप्ती हुईः- मोहित पटेल पिता दिलीप पटेल उम्र 21 वर्ष निवासी कमल विहार रायपुर।

बिलासपुर / पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के द्वारा आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023-24 व कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को मददेनजर रखते हुए बिलासपुर जिले के सभी थाना प्रभारियों को चेंकिंग पाईट लगाकर बाहर राज्य/क्षेत्र से आने जाने वाले वाहनों को सघन चेकिंग करने के निर्देश प्राप्त हुए थे जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामिण राहुल देव शर्मा नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन संदीप पटेल (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाईन प्रदीप आर्य के नेतृत्व में टीम बनाकर महाराणा प्रताप चैक एवं राजीव गांधी चैक में सघन वाहन चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान एक आर्टिका कार क्रमाक सीजी 10 एक्स 2100 में 496 नग चांदी की पायल 71 नग चांदी का करधन का सेट वजनी लगभग 30 किलो कीमती करीब 21,00000.00 लाख रूपये मिला मौके पर मोहित पटेल पिता दिलीप पटेल उम्र 21 वर्ष निवासी कमल विहार रायपुर से उक्त चांदी के आभुषण के संबंध में पुछताछ की गई तो मौके पर कोई भी वैध दस्तावेज पेश नही करने पर धारा 102 जा.फौ का इस्तगासा क्रमांक 03/2023 तैयार कर जप्त किया गया है। वैधानिक कार्यवाही की जाती है।
प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिविल लाईन निरीक्षक प्रदीप आर्य उपनिरीक्षक अजहर उद्दीन, आरक्षक राहुल सिंह, अविनाश कश्यप, सोनू पाल, इंद्र पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Exit mobile version