Site icon Grand Gumber News

सीएमडी महाविद्यालय मैं आयोजित वार्षिक खेल उत्सव का शनिवार को समापन हुआ इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक

पुरुस्कार वितरण सीएमडी महाविद्यालय मैं आयोजित वार्षिक खेल उत्सव का शनिवार को समापन हुआ इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए वार्षिक खेल उत्सव में पिछले कुछ दिनों से लगातार विभिन्न खेलों को आयोजन कर उसमें विद्यार्थियों के द्वारा उसमें भाग लिया जा रहा था जिसके बाद विजेता संकाय को यहां पुरस्कृत किया गया जिसमें क्रिकेट में कॉमर्स वॉलीबॉल में आर्ट्स और अन्य खेलों में विज्ञान संकाय को विजय हासिल हुई है लिहाजा शनिवार को सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि के हाथों प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान किए गए तो वही विजेता टीम को शील्ड भी यहां प्रदान की गई इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद धरमलाल कौशिक ने कहा कि खेल जीवन के महत्वपूर्ण पड़ाव में से एक है लिहाजा अपने जीवन काल में खेल के महत्व को निश्चित तौर पर समझना चाहिए आज महाविद्यालय के द्वारा जिस तरह से वार्षिक खेल के माध्यम से विद्यार्थियों को मंच प्रदान किया गया है वह निश्चित ही विद्यार्थियों के अंदर खेल की जो प्रतिभा है उसको सामने लाने का एक मौका प्रदान करेगी उन्होंने महाविद्यालय प्रबंधन को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हुए निरंतर गतिमान करते रहे पहली बार महाविद्यालय में पहुंचे धरमलाल कौशिक ने महाविद्यालय के विकास के लिए जो भी सहयोग की जरूरत होगी उसे पूर्ण करने की बात कही।

Exit mobile version