विद्यार्थियों को सांस्कृतिक गतिविधियों से रूबरू कराने के लिए हर शैक्षणिक संस्थानों में साल में वार्षिक सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है जिसके माध्यम से विद्यार्थियों के अंदर छिपी संस्कृत प्रतिभा को सामने लाने का मंच प्रदान किया जाता है …..
इसीकड़ी में सीएमडी महाविद्यालय शिक्षा संकाय में तीन दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक स्पर्धा का आयोजन किया गया। स्पर्धा में कुल चार टीमें बनाई गई थी जिनमें विद्यार्थियों के बीच आपसी संस्कृतिक स्पर्धा के माध्यम से उनके बीच रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर उनके पाठ्यक्रम से जोड़ा गया वार्षिकोत्सव के नाम से आयोजित इस आयोजन में तीनों दिन मुख्य अतिथियों के द्वारा विद्यार्थियों को शिक्षा से संबंधित कई बारीक जानकारी भी उपलब्ध कराकर उन्हें प्रेरित किया गया इसी कड़ी में शनिवार को स्पर्धा के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रेलवे जोनल महाप्रबंधक आलोक कुमार शामिल हुए इस मौके पर उन्होंने उपस्थित सभी विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व को बताते हुए कहा कि शिक्षा एक जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव है जिसे समय रहते निश्चित तौर पर पूरा करना चाहिए क्योंकि यही आपकी भविष्य की राह बेहतर करती है तो वहीं उन्होंने कालेज प्रबंधन को भी ऐसे आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पिछले 70 सालों से जिस तरह से कॉलेज प्रबंधन लगातार शिक्षा की उन्नति को लेकर काम कर रहा है वह बेहद महत्वपूर्ण कार्य है।








