Site icon Grand Gumber News

सीएम विष्णु देव साय ने किया ‘मनरेगा दर्पण’ का शुभारंभ ग्रामीण क्यूआर कोड से देख सकेंगे तीन साल के मनरेगा कार्य और खर्च का ब्योरा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धमतरी जिले के करेली बड़ी गांव से ‘मनरेगा दर्पण’ नागरिक सूचना पटल का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह पहल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में बड़ा कदम है।इस प्रणाली से ग्रामीण क्यूआर कोड स्कैन कर पिछले तीन वर्षों में स्वीकृत कार्य, व्यय और प्रगति रिपोर्ट देख सकेंगे। अब जानकारी पाने के लिए किसी कार्यालय या अधिकारी पर निर्भर नहीं रहना होगा।सीएम ने कहा कि क्यूआर और जीआईएस तकनीक आधारित यह कदम गांवों में डिजिटल सशक्तिकरण और सुशासन की नई मिसाल बनेगा। इससे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा और जनता सीधे निगरानी कर पाएगी।कार्यक्रम में पंचायत मंत्री विजय शर्मा, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद रूप कुमारी चौधरी, विधायक अजय चंद्राकर और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Exit mobile version