
रायपुर :- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सा शिक्षा विभाग और कॉन्टिनेंटल हॉस्पिटल तेलंगाना के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर कराए। इस समझौते के तहत बस्तर में 200 करोड़ की लागत से 240 बिस्तरों का सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल बनेगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि अब बस्तरवासियों को इलाज के लिए रायपुर या बिलासपुर नहीं जाना पड़ेगा। यह अस्पताल आदिवासी अंचलों सहित पूरे प्रदेशवासियों के लिए जीवनदायी सुविधा साबित होगा। खासकर नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों को जगदलपुर में ही हाई-टेक इलाज मिलेगा।इसी दिन मुख्यमंत्री साय कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा के निवास पर तीज मिलन समारोह में भी शामिल हुए। यहाँ महिलाओं ने पारंपरिक उत्साह के साथ तीज का पर्व मनाया।सीएम साय ने कहा कि तीज हमारी संस्कृति और श्रद्धा का पर्व है। हमारी माता-बहनें पति की दीर्घायु और परिवार की खुशहाली के लिए इस व्रत का पालन करती हैं, यह परंपरा समाज को जोड़ने का कार्य करती है।




