Site icon Grand Gumber News

सीएम साय धार्मिक कार्यक्रमों में हुए शामिल, यज्ञ-पूजा कर प्रदेश की खुशहाली की कामना बड़ादेव पूजा के साथ वीर नारायण सिंह और रानी दुर्गावती की प्रतिमाओं का अनावरण

विष्णु देव साय ने कबीरधाम के जुनवानी नर्मदा धाम में आयोजित पंच कुंडीय श्री रुद्र महायज्ञ और शिव महापुराण कथा में शामिल होकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ संत-महात्माओं की पावन भूमि है और ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आस्था, एकता और सकारात्मकता को मजबूत करते हैं।

इसके बाद बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम ओड़ान में बड़ादेव स्थापना कार्यक्रम में शामिल होकर मुख्यमंत्री ने पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने वीर नारायण सिंह और रानी दुर्गावती की प्रतिमाओं का अनावरण कर उन्हें नमन किया तथा उनके बलिदान को प्रेरणादायी बताया।

Exit mobile version