Site icon Grand Gumber News

सीएम साय बोले,शिक्षा समाज और राष्ट्र की उन्नति का मुख्य आधार बालोद में मरार समाज के युवक-युवती परिचय सम्मेलन और शाकंभरी महोत्सव में हुए शामिल

बालोद जिले के ग्राम संबलपुर में आयोजित कोसरिया मरार समाज के युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं शाकंभरी महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज और राष्ट्र की प्रगति का सबसे बड़ा माध्यम है, इसलिए हर परिवार को बच्चों की उच्च शिक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।मुख्यमंत्री ने मरार समाज को मेहनतकश और धरती माता की सेवा करने वाला समाज बताते हुए उसकी सराहना की।

उन्होंने समाज के लिए प्रदेश स्तरीय कार्यालय भवन हेतु जमीन उपलब्ध कराने और राज्य शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष पद पर शीघ्र नियुक्ति का आश्वासन दिया।सीएम साय ने सामूहिक विवाह और सामाजिक आयोजनों को एकता और सहयोग का प्रतीक बताया। कार्यक्रम में विधायक संगीता सिन्हा, यज्ञदत्त शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

Exit mobile version