Site icon Grand Gumber News

सीपत: पिकअप चालक से सोंठी जंगल में लूट, पांच आरोपी फरार

सीपत थाना क्षेत्र के सोंठी जंगल में एक पिकअप चालक के साथ लूटपाट की घटना सामने आई है। इस घटना में पांच आरोपियों ने पिकअप वाहन, मोबाइल और पैसे लूटे और फरार हो गए। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।कोरबा जिले के डबरीपारा हरदीबाजार निवासी राजन महरा सीपत थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कगया।जानकारी मिली कि चालक ड्राइवरी का काम करता है।राजन हरदीबाजार के अंबेडकर चौक पर खड़ा था तभी एक मास्क पहने व्यक्ति ने उससे संपर्क किया। उस व्यक्ति ने राजन को अंबिका ट्रेडर्स से 2000 लीटर की पानी की टंकी लाकर जेवरा जाने को कहा और किराया 1000 रुपये तय किया।पानी की टंकी लोड करने के बाद राजन और मास्क पहना व्यक्ति जेवरा मार्ग पर रवाना हो गए।रास्ते में बोइदा के पास उस व्यक्ति ने गाड़ी रुकवाकर मनोज ट्रेडर्स से 5 बोरी सीमेंट लोड कराया।

इसके बाद वह राजन को सोंठी जंगल की ओर ले गया। इस दौरान मास्क पहने व्यक्ति ने गाड़ी को 3-4 बार रुकवाया, जिससे राजन को संदेह हुआ। रात अधिक होने के कारण राजन ने व्यक्ति से जल्दी घर लौटने की बात की, लेकिन व्यक्ति ने तय किराए से अधिक भुगतान का आश्वासन दिया और सोंठी कुंदरूपारा जंगल की ओर ले गया। वहां व्यक्ति ने पेट खराब होने का बहाना बनाकर गाड़ी को रोकवाया और झाड़ी के अंदर चला गया। झाड़ी के अंदर उसके साथ चार अन्य लोग आए, जिन्होंने राजन से गाड़ी की चाबी, मोबाइल और 220 रुपये लूट लिए। इसके बाद उन्होंने राजन को धक्का देकर जंगल में छोड़ दिया और फरार हो गए। राजन ने इस घटना की जानकारी अपने फूफा को दी और दोनों ने सीपत थाना जाकर एफआईआर दर्ज कराई।

Exit mobile version