Site icon Grand Gumber News

सीपत पुलिस पर ब्लैकमेलिंग और प्रताड़ना के आरोप व्यापारी से वसूली NTPC कर्मचारी ने किया आत्महत्या का प्रयास

सीपत थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगे हैं। व्यापारी अविनाश सिंह ठाकुर ने थाना प्रभारी और पुलिसकर्मी पर धारा 185 की कार्रवाई का डर दिखाकर 24 हजार रुपये वसूली का आरोप लगाया है। उन्होंने ऑनलाइन ट्रांजैक्शन की रसीद के साथ एसएसपी को शिकायत सौंपी है, जिस पर जांच जारी है।इसी थाना क्षेत्र में एनटीपीसी कर्मचारी धीरेंद्र मंजारे ने पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर विषपान कर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने पुलिस पर 50 हजार की मांग और मानसिक दबाव डालने का आरोप लगाया है। एसएसपी रजनेश सिंह ने दोनों मामलों की जांच के आदेश दिए हैं और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की बात कही है।

Exit mobile version