Site icon Grand Gumber News

सीपत में मवेशी तस्करी की कोशिश नाकाम, 2 आरोपी गिरफ्तार स्वराज माजदा में 17 मवेशियों के साथ पकड़ाए, गाड़ियों समेत 10.67 लाख की जब्ती

सीपत थाना क्षेत्र में पुलिस ने मवेशी तस्करी की बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है। ग्राम झलमला मेन रोड के पास स्वराज माजदा वाहन में 17 नग मवेशी गाय, बछड़ा, बैल ले जा रहे दो आरोपियों को पुलिस ने धरदबोचा। पकड़े गए आरोपियों में भारत यादव और सुरेंद्र यादव दोनों चिल्हाटी, थाना सरकंडा के निवासी हैं।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर एएसपी राजेन्द्र जायसवाल और सीएसपी सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में निरीक्षक गोपाल सतपथी की टीम ने घेराबंदी कर यह कार्रवाई की।

मौके से 1 स्वराज माजदा वाहन और करीब 10.67 लाख रुपए मूल्य के मवेशी जब्त किए गए हैं।दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। जब्त मवेशियों का पशु चिकित्सकों से परीक्षण कर उन्हें माँ भुवनेश्वरी गौशाला, गतौरा में सुरक्षित रखवाया गया है।

Exit mobile version