Site icon Grand Gumber News

सीपीएल ट्रॉफी का बिलासपुर में हुआ अनावरण, टीम रही मौजूद,कलेक्टर रहे मौजूद, कहा छत्तीसगढ़ से भी निकले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी

छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ रायपुर के द्वारा शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम रायपुर में CCPL छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग का आयोजन 6 जून से 13 जून तक किया जा रहा है जिसमें हमारे बिलासपुर की बिलासपुर बुल्स क्रिकेट टीम भी भाग ले रही है जिसमें IPLके किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ी शशांक सिंह बिलासपुर के कप्तान होंगे। छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग सीपीएल के लिए इस वर्ष आकर्षक ट्रॉफी रखी गई है इस ट्रॉफी को पूरे छत्तीसगढ़ में घुमाया जा रहा है इसी तारतम में दिनांक 28 मई को या ट्रॉफी बिलासपुर आई।

जिसका अनावरण रिवर व्यूह में शाम के 7:00 बजे किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल मौजूद रहे। इस अवसर मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर बिलासपुर में कहा की इस प्रकार के आयोजनों से छत्तीसगढ़ की प्रतिभा सामने आएगी और मैं आशा करता हूं कि भविष्य में कोई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी छत्तीसगढ़ से निकलेगा और यहां का नाम रोशन करेंगा। छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के सचिव मुकुल तिवारी ने कहा कि इस प्रीमियर लीग के आयोजन का उद्देश्य यहां के खिलाड़ी को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करना है

Exit mobile version