Site icon Grand Gumber News

सीपेज और गिरते प्लास्टर के बीच पुलिसकर्मी

लगातार हो रही बारिश ने पूरे सिस्टम की पोल खोल कर रख दी है तो वहीं इसी बारिश के चलते थाना सिटी कोतवाली का बुरा हाल है।थाने के चारो तरफ के दीवारों के अलावा छत भी बुरी तरह से सीपेज मार रहा है।थाना प्रभारी से लगे रूम यानी कि सीसीटीएनएस सहित थाने का सारा ऑनलाइन कामकाज होने वाले कक्ष का प्लास्टर भी धंसने लगा है।कुछ कुछ जगह से टूटकर नीचे भी गिर चुका है।बावजूद इसके दिन रात शहरवासियों की सुरक्षा करने वाले रक्षक खुद खतरे में काम काज कर रहे है।हालांकि जानकारी मिली कि इसको लेकर थाना प्रभारी द्वारा पूर्व में ही पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को इसकी जानकारी देकर इसे मरम्मत करने कहा जा चुका है।बावजूद इस ओर कोई गंभीरता नही दिखा रहा है।जो कि एक गंभीर विषय है।अगर ऐसे ही चलता रहा तो निश्चित ही यहां कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

Exit mobile version