Site icon Grand Gumber News

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई चोरी की घटना,पुलिस गश्त की खुली पोल,राजधानी में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाएं, आपराधिक तत्व बेखौफ

छत्तीसगढ़ में अपराधिक तत्वों के बढ़ते हौसले लगातार पुलिस को चुनौती दे रहे हैं।यही वजह है कि अब घर हो यह दुकान आपराधिक तत्व चोरी की घटना को बखूबी अंजाम दे रहे हैं।इसी कड़ी में राजधानी रायपुर में चोरों के हौंसले बुलंद.हो चुके है।जिसके कारण विगत दो दिन में दूसरी बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है।रायपुर के GE रोड स्थित रिलायंस डिजिटल स्टोर से 17 आई फोन प्रो 16 समेत एप्पल वॉच पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया हे।यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है।चोरी गए सामन की कीमत करीब 20 लाख रुपए आकी गई है।वही चोरी की शिकायत सरस्वती नगर थाना में दर्ज कराई गई है ।जहां पुलिस मामले जांच में जुटी है।चोरी की इस बड़ी वारदातों ने पुलिस की रात्रिकालीन गश्त की पोल खोल दी है।

Exit mobile version