Site icon Grand Gumber News

सुकमा में 10 माओवादी कैडरों ने किया आत्मसमर्पण मुख्यमंत्री बोले—नक्सलवाद मुक्त छत्तीसगढ़ का संकल्प तेजी से हो रहा साकार

सुकमा जिले में “पूना मारगेम–पुनर्वास से पुनर्जीवन” कार्यक्रम के तहत दरभा डिवीजन कमेटी सहित विभिन्न नक्सली संगठनों से जुड़े 10 माओवादी कैडरों ने आत्मसमर्पण किया, जिनमें 6 महिलाएं भी शामिल हैं और जिन पर कुल 33 लाख रुपये का इनाम था। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे बस्तर में हिंसा की कमजोर पड़ती विचारधारा और विकास–विश्वास की मजबूत होती राह का प्रमाण बताया।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध लड़ाई निर्णायक मोड़ पर है। उन्होंने पुनर्वास नीति को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन की नई शुरुआत का साधन बताते हुए अन्य युवाओं से भी हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में लौटने की अपील की।

Exit mobile version