Site icon Grand Gumber News

सुचारू धान खरीदी व्यवस्था किसानों का बढ़ा भरोसा

बिलासपुर में धान खरीदी प्रक्रिया ऑनलाइन टोकन, पर्याप्त बारदाने और तेज़ तौल व्यवस्था के कारण व्यवस्थित रूप से चल रही है। किसानों का कहना है कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी है और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है।ग्राम नवापारा के किसान जागेंद्र पटेल ने बताया कि मोबाइल से टोकन मिलना बड़ी सुविधा है और सरकारी योजनाओं जैसे किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, किसान क्रेडिट कार्ड ने उन्हें आर्थिक स्थिरता दी है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को ध्यान में रखकर बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित कर रही है।

Exit mobile version