Site icon Grand Gumber News

सुने घर पर चोरों ने बनाया निशाना, सोने-चांदी समेत नकदी रुपए की चोरी, सिविल लाइन में मामला हुआ दर्ज।

थाना सिविल लाइन क्षेत्र के महर्षि स्कूल के पास स्थित एक सुने मकान को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने घर पर दबिश देकर घर से सोने चांदी के गहने एवं डीवीआर लेकर चलते बने। शिकायत के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

पुलिस अपने जिम्मेदारियो के प्रति कितनी गंभीर है इसका अंदाजा थाना सिविल लाइन अंतर्गत महर्षि स्कूल के पास एक सुने मकान में हुई चोरी की घटना से ही लगाया जा सकता है। बताया जा रहा है कि कोचिंग सेंटर चलाने वाले मंगला महर्षि स्कूल के पास रहने वाले संदीप थवाईत अपने परिवार के साथ उज्जैन महाकाल के दर्शन करने गए हुए थे। इसी बीच उनके पड़ोसी ने उन्हें फोन करके सूचना दिया कि उनके घर के सामने का दरवाजा खुला हुआ है और घर के अंदर रखे सारे सामान अस्त-व्यस्त बिखरे पड़े हुए हैं। जब वे उज्जैन से वापस लौटे तो घर पहुंच कर देखा कि उनके बिटिया का सोने चांदी का लगभग 1 लाख 25 हजार रुपये का गहना घर से गायब है। इस तरह उन्होंने थाना सिविल लाइन उपस्थित होकर इस पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई है।

एक बार फिर से शहर सहित शहर से लगी स्लम क्षेत्रों में चोरी लूटपाट और उठाई गिरी जैसी घटनाओं में इजाफा हुआ है। इसी तरह का फिर से एक मामला थाना सिविल लाइन अंतर्गत मंगला क्षेत्र से सामने आया। फिलहाल हमेशा की तरह सिविल लाइन पुलिस ने औपचारिकता पूरी करते हुए अज्ञात चोरों के विरुद्ध अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

Exit mobile version