34.3 C
Bilāspur
Friday, April 3, 2026
spot_img

*सुने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले चोर को रतनपुर पुलिस द्वारा किया गया गिरफतार*

प्रेस विज्ञप्ति
थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग.
अप.क्र. – 93/2024 धारा- 454,380 भादवि।

सुने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले चोर को रतनपुर पुलिस द्वारा किया गया गिरफतार
जप्त मशरूका – नगदी रकम 9200 रूपये।
गिरफ्तार आरोपी- लक्ष्मीनारायण उर्फ विक्की जायसवाल पिता मनीराम जायसवाल उम्र 24 वर्ष निवासी बुधवारीपारा रतनपुर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर

               -----00-----
           मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनाँक 31/01/2024 को प्रार्थी शिवहरे जायसवाल निवासी बुधवारीपारा रतनपुर का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनाँक 31/01/2024 को दोपहर लगभग 03:00 बजे प्रार्थी व उसकी पत्नी घर में ताला बंद कर घर के पास के तालाब में नहाने गये थे, नहाकर घर वापस आये तो देखे कि घर में थैले में रखे नगदी रकम 30,000 को कोई अज्ञात व्यक्ति घर का ताला तोड़कर चोरी कर ले गया है। कि रिपोर्ट पर अपराध कायम कर थाना प्रभारी रतनपुर देवेश सिंह राठौर के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये टीम गठित कर दिनाँक 01/02/2024 को संदेही लक्ष्मीनारायण उर्फ विक्की जायसवाल को अभिरक्षा में लेकर हिकमत अमली एवं कड़ाई से पुछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार किया जिसके कब्जे से नगदी रकम 9200 रूपये बरामद किया गया, तथा शेष रकम को खर्च कर डालना बताया। आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
            उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रतनपुर देवेश सिंह राठौर, सउनि मेलाराम कठौतिया, प्रआर. सत्यप्रकाश यादव, आर. शशिकांत कौशिक की विशेष भूमिका रही।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles