Site icon Grand Gumber News

सुशासन तिहार की हुई शुरुआत, बिलासपुर निगम क्षेत्र के 70 वार्डों में लगे शिविर…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश में पूरे प्रदेश में 8 अप्रैल से सुशासन तिहार की शुरुआत हो गई। जिसके तहत बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र के सभी 70 वार्डों में 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है।इन शिविरों के माध्यम से आमजन के आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश में तीन चरणों में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। पहले चरण में 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक आम जनता से आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। दूसरे चरण में लगभग एक माह के भीतर प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। तीसरे एवं अंतिम चरण में 05 मई से 31 मई के बीच समाधान शिविरों का आयोजन किया गया। प्रदेश में सुशासन की सशक्त स्थापना, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा और जन संवाद को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। शिविर स्थलों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं। इन स्थलों पर समाधान पेटी रखी गई है, ताकि लोग अपनी समस्याएं और शिकायतें निःसंकोच लिखकर उसमें डाल सकें। इस मुद्दे पर छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार किया पहला प्रदेश में योजनाओं के सही क्रमण के लिए बेहतर कदम साबित होगा। हालांकि पहले दिन शिवरों में ज्यादा आवेदन प्राप्त नहीं हुई लेकिन उम्मीद है कि एक से दो दिनों में आवेदन की संख्या में बढ़ोतरी होगी।

Exit mobile version