Site icon Grand Gumber News

सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री पहुंचे सीतापुर गांव, दी कई सौगात छत्तीसगढ़ वासियों को योजनाओं का दिलाया जा रहा लाभ,

सुशासन तिहार के तहत प्रतिदिन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय विभिन्न जिलों का दौरा कर वहां व्याप्त समस्याओं से रूबरू हो रहे हैं और तत्काल नहीं घोषणा भी कर रहे हैं इसी कड़ी में शुक्रवार को मुख्यमंत्री का काफिला मोहला मानगढ़ चौकी के ग्राम सीतापुर पहुंचा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने यहां जनता से सीधा संवाद करते हुए वहां व्याप्त समस्याओं के संबंध में ग्राम वासियों से जानकारी ली इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में नई घोषणाएं करते हुए सीतापुर हाई स्कूल का हायर सेकेंडरी स्कूल में उन्नयन करने मोहला मैं बस स्टैंड और छात्रावास का निर्माण सीता गांव उप स्वास्थ्य केंद्र का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन और अंबागढ़ चौकी क्षेत्र में 132 केवी सबस्टेशन की स्थापना करने की घोषणा की है इस भीषण गर्मी में भी छत्तीसगढ़ शासन और खुद मुख्यमंत्री जनता के बीच पहुंचकर समस्याओं के निदान की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि छत्तीसगढ़ शासन का यही उद्देश्य है कि प्रदेश में समस्याओं में कमी आए और प्रदेशवासियों ने जिस उद्देश्य के साथ छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाई है

वह उद्देश्य पूरा हो सके इन्हीं उद्देश्य के साथ जनता के बीच छत्तीसगढ़ शासन के सभी मंत्री और विधायक जनता के बीच इन्हीं उद्देश्यों को लेकर पहुंच रहे हैं और उसका समाधान भी कर रहे हैं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सीतापुर पहुंचकर जनता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना से जोड़कर लोगों के पक्के मकान के सपने को पूरा किया है इसके अलावा छत्तीसगढ़ के किसान समृद्ध और खुशहाल रहे इस दृष्टिकोण से भी पहल की जा रही है यही वजह है कि अब समाधान शिविर के माध्यम से समस्याओं का निवारण कर छत्तीसगढ़ को खुशहाल बनाने की दिशा में पहल शुरू हो चुकी है और यह आने वाले समय में नजर भी आएगा। इस मौके पर छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा सहित क्षेत्र के विधायक भी मौजूद रहे

Exit mobile version