Site icon Grand Gumber News

सुहेला मेला स्थल पर हत्या का खुलासा 2 अपचारी बालक समेत 7 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

थाना सुहेला पुलिस ने ग्राम सुहेला मेला स्थल के पास हुए हत्या प्रकरण में 2 अपचारी बालक समेत कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया। मृतक गोपाल साहू की चाकू से प्राणघातक वार कर हत्या की गई थी, जबकि आरोपी मेला स्थल पर अन्य व्यक्ति के साथ मारपीट कर रहे थे।

पुलिस ने सीसीटीवी, साक्ष्यों और 100 से अधिक गवाहों से पूछताछ के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई। पूछताछ में सभी आरोपियों ने अपराध करना स्वीकार किया। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया और मामले की विवेचना जारी है।

Exit mobile version