Site icon Grand Gumber News

सूने मकान में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार चोरी के मामले को पुलिस ने सुलझाया ,जेल भेजे गए

तखतपुर थाना क्षेत्र में सूने मकान में चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों राम खिलावन धुरी और संतोष यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने घर का ताला तोड़कर सोने के टाप्स और नकदी चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था।सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ कर 1000 रुपये नकद बरामद किए। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Exit mobile version