Site icon Grand Gumber News

सूरत स्टेशन पर विकास कार्य बना मुसाफिरों की मुसीबत…

रेलवे के विकास कार्यों का बोझ एक बार फिर आम यात्रियों की सुविधा पर पड़ा है। पश्चिम रेलवे के मुंबई मंडल में सूरत स्टेशन पर चल रहे कार्यों के चलते कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव और प्रारंभ और समाप्ति स्टेशन अब सूरत से हटाकर उधना कर दिया गया है। इस बदलाव से सबसे ज़्यादा परेशानी उन यात्रियों को हो रही है जिन्होंने पहले से टिकट बुक कर रखी थी और गंतव्य या चढ़ने उतरने का स्टेशन सूरत था, न कि उधना। रेलवे ने तो आदेश जारी कर दिए लेकिन यात्रियों को ना समय रहते सूचित किया गया ना ही वैकल्पिक व्यवस्था दी गई। अहमदाबाद हावड़ा, पोरबंदर शालीमार,ओखा शालीमार, पोरबंदर संतरागाछी, शालीमार पोरबंदर,शालीमार ओखा, सांतरागाछी पोरबंदर और हावड़ा अहमदाबाद एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेने प्रभावित रहेंगी। यही नहीं सूरत मालदा टाउन और मालदा टाउन सूरत साप्ताहिक एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों का प्रारंभ और समाप्ति स्टेशन भी अब उधना कर दिया गया है। रेलवे का यह फैसला यात्रियों की सहूलियत की बजाय अपने प्रशासनिक हितों को प्राथमिकता देता नजर आ रहा है। बिना समुचित वैकल्पिक व्यवस्था और सूचना के स्टेशन बदलाव से खासकर बुजुर्ग, महिलाएं और दूर दराज से आने वाले यात्री सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।

Exit mobile version