Site icon Grand Gumber News

सूर्यवंशी समाज बिलासपुर का एक दिवसीय सामाजिक सम्मेलन संपन्न,चुनाव, जाति प्रमाणपत्र सुधार और विकास पर हुई चर्चा

जरहाभाठा स्थित सूर्यवंशी सामुदायिक भवन में रविवार को सूर्यवंशी समाज का एक दिवसीय सामाजिक सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें जिलेभर के पदाधिकारी, संरक्षक, प्रतिनिधि, युवा और महिला सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए।सम्मेलन में समाज के जिला स्तरीय चुनाव 2025 की रूपरेखा तय करने और पुरानी निर्वाचन कमेटी को भंग कर नई समिति गठित करने का निर्णय लिया गया।

पदाधिकारियों ने कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव से संगठन और अधिक मजबूत होगा।बैठक में जाति प्रमाणपत्र से जुड़ी समस्या पर गंभीर चर्चा हुई। समाजजनों ने बताया कि राज्य की सूची में ‘सूर्यवंशी’ दर्ज है, जबकि केंद्र की सूची में अंग्रेजी स्पेलिंग त्रुटिपूर्ण है, जिसके चलते कई युवाओं को नौकरी में कठिनाई हो रही है।

इसके समाधान के लिए मुख्यमंत्री से प्रतिनिधिमंडल मिलकर केंद्रीय स्तर पर सुधार हेतु प्रतिवेदन सौंपेगा।सम्मेलन में यह भी प्रस्ताव रखा गया कि रतनपुर क्षेत्र के सिंघरी भाठा में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की जाए। समाज ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर प्रतिमा स्थापना और सामाजिक स्थल के विकास के लिए सहयोग का आग्रह करने का निर्णय लिया।

Exit mobile version