Site icon Grand Gumber News

सेंट्रल यूनिवर्सिटी में छात्रों की मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

एक बार फिर सेंट्रल यूनिवर्सिटी से छात्रों के बीच हुई जमकर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद गुरु घसीदास विश्वविद्यालय के अनुशासन की जमकर फजीहत हो रही है। वहीं इस घटना पर अब तक किसी तरह की कोई कार्यवाही नहीं होने से पुलिस प्रशासन पर भी सवाल उठ रहे हैं।हालांकि जब जी न्यूज़ की टीम एडिशनल एसपी उमेश कश्यप से यूनिवर्सिटी में हुई मारपीट और वायरल हो रही वीडियो की जानकारी लेने पहुंची तो उन्होंने इस पर जानकारी देने से साफ तौर पर मना कर दिया। बल्कि एडिशनल एसपी ने मौखिक तौर पर कहा कि पूर्व में भी सेंट्रल यूनिवर्सिटी में इसी तरह मारपीट की घटना घटित हुई थी।जिसके बाद पुलिस की टीम सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पूछताछ के लिए पहुंची थी,,जहां यूनिवर्सिटी प्रबंधन की ओर से अनुशासन की बात कहकर पुलिस को पूछताछ के लिए अंदर प्रवेश तक करने नहीं दिया गया था।शायद यही वजह है कि इस बार वीडियो वायरल होने के बाद भी पुलिस वहां किसी तरह की कोई कार्यवाही करने जाना ही नहीं चाहती।

Exit mobile version