37.2 C
Bilāspur
Wednesday, April 1, 2026
spot_img

सेंट अगस्टीन चर्च में नव वर्ष की आराधना प्रार्थना, संदेश और भक्ति भाव से हुआ नए साल का स्वागत

प्राचीन सेंट अगस्टीन सीएनआई चर्च में नव वर्ष की विशेष आराधना हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विश्वासी उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रार्थना के माध्यम से पुराने वर्ष को विदाई दी और नए वर्ष का स्वागत किया।नवीन वर्ष की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में फादर एवं चर्च के कर्ता-धर्ता जयदीप रोबिंशन ने अपने प्रवचन में नई सोच, दृढ़ संकल्प और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि नए वर्ष में जीवन के नए लक्ष्य तय करें, योजनाबद्ध ढंग से आगे बढ़ें और बीते समय की नकारात्मकताओं को पीछे छोड़ते हुए नई शुरुआत करें।जयदीप ने समाज में शांति, प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हुए कहा कि वर्तमान समय में घट रही घटनाएं हमें आत्मचिंतन की प्रेरणा देती हैं।उन्होंने क्षमा, आपसी मेल-मिलाप और सद्भावना पर जोर देते हुए देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की, साथ ही सभी प्रशासकों के लिए सद्बुद्धि और न्यायपूर्ण नेतृत्व की कामना की।

आराधना के दौरान प्रभु का धन्यवाद किया गया कि उन्होंने बीते वर्ष सभी को सुरक्षित रखा और नए वर्ष में प्रवेश कराया। इस अवसर पर उपस्थित विश्वासियों ने प्रेम, शांति और सेवा की भावना के साथ समाज को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया और मीडिया के माध्यम से शहरवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles