Site icon Grand Gumber News

सेकंड हैंड मोटरसाइकिल बेचा, आरसी बुक मांगने पर ग्राहक की ले ली जान

बेहद मामूली बात पर अपना आपा खोकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अपना सेकंड हैंड मोटरसाइकिल बेचने वाले ने खरीददार द्वारा आरसी बुक मांगने पर उसकी जान ले ली।

हैरान करने वाला यह मामला तखतपुर का है। बीरबल प्रसाद उइके ने जूना पारा पाली चौकी निवासी मनोज चेचाम से उसकी सेकंड हैंड बाइक ₹22,000 में खरीदी थी. मोटरसाइकिल खरीदने के बाद नियमानुसार 2 नवंबर को मनोज चेचाम से बीरबल ने बाइक की आरसी बुक मांगी। इससे ही मनोज इतना भड़क गया कि उसने बीरबल प्रसाद की पिटाई करते हुए उसे सीमेंट के चबूतरे से गिरा दिया और उसका गला भी दबा दिया। बुरी तरह घायल हुए बीरबल प्रसाद उइके की इलाज के दौरान मौत हो गई. जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश शुरू की। अब हत्या के आरोपी मनोज चेचाम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Exit mobile version