Site icon Grand Gumber News

सेजस डॉ. भीमराव अंबेडकर शाला में साइकिल वितरण कार्यक्रम

बिलासपुर। सेजस डॉ. बी. आर. अम्बेडकर शाला में सरस्वती सायकल योजना के तहत साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर के विधायक अमर अग्रवाल रहे,

जिनके द्वारा से कक्षा में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को कुल 74 साइकिलों का वितरण किया गया। साइकिल मिलने से विद्यार्थियों में उत्साह देखा गया तथा इसे उनकी पढ़ाई में सहायक कदम के रूप में देखा जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान विधायक अमर अग्रवाल ने विद्यार्थियों को मेहनत और अनुशासन के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने शाला में श्रमदान कर साफ-सफाई रखने की सीख भी दी। इस अवसर पर शाला के प्राचार्य द्वारा विद्यालय से जुड़े विभिन्न मांगों को रखा गया, जिन्हें सुनने के बाद विधायक ने सभी उचित मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का आश्वासन दिया।

साइकिल वितरण के साथ ही सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। विधायक अमर अग्रवाल द्वारा व्याख्याता सुश्री सविता गौर, कोमल वर्मा, मीना दीक्षित, सहायक शिक्षक अब्दुल सत्तार शेख, शबिहा परवीन और शकीरा बेगम को श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई, जिसे उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों ने सराहा। शाला के प्राचार्य गोपाल मिश्रा एवं समस्त स्टाफ द्वारा विधायक का पुष्पगुच्छ एवं शाल श्रीफल से स्वागत कर आभार प्रकट किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ व्याख्याता जागेश्वर देवांगन एवं कुबेर दास कुर्रे द्वारा किया गया।

Exit mobile version