Site icon Grand Gumber News

सेवा की नई पहचान कलेक्टर ने रेडक्रॉस के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण

बिलासपुर में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण कलेक्टर एवं रेडक्रॉस अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने किया। सीएमएचओ कार्यालय परिसर में बने इस भवन से रेडक्रॉस की गतिविधियों को और अधिक व्यवस्थित और प्रभावी रूप से संचालित किया जा सकेगा।

लोकार्पण के दौरान कलेक्टर ने संस्था द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं, रक्तदान प्रोत्साहन और आपदा राहत कार्यों में निभाई जा रही भूमिका की सराहना की और कहा कि आने वाले समय में रेडक्रॉस को और अधिक जनहितैषी बनाया जाएगा।कार्यक्रम में अध्यक्ष डॉ. बी.एल. गोयल ने इस भवन को रेडक्रॉस के लिए ऐतिहासिक अवसर बताया। वहीं सचिव डॉ. शुभा गरेवाल ने कहा कि यह भवन संस्था की कार्यशैली और सामाजिक सेवाओं को नई गति देगा। इस मौके पर अधिकारी, कर्मचारी और पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Exit mobile version