Site icon Grand Gumber News

सोनबरसा जंगल में धारदार हथियार से हमला, दो आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने आरोपियों से बाइक और हथियार किया जप्त, कोर्ट में पेशी की तैयारी

सोनबरसा जंगल नहर पुल के पास बीते 7 मई को धारदार हथियार से हमला करने वाले दो आरोपियों को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।घटना में प्रार्थी तोरन लाल टंडन को गंभीर चोंट आई थी।वह अपने साथी के साथ खजूरी पावर प्लांट से सामान खरीदकर बलौदाबाजार लौट रहा था,तभी रास्ते में बाइक सवार दो युवकों ने गाली गलौज करते हुए हमला कर दिया।पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। एसपी भावना गुप्ता के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ग्राम लटुवा के दो युवकों शेखर सोनवानी और शंकर उर्फ चुंक्की लसेल को हिरासत में लिया।पूछताछ में दोनों ने हमला करना स्वीकार किया है।पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में उपयोग बाइक और धारदार हथियार भी जब्त कर लिया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।

Exit mobile version