Site icon Grand Gumber News

सोमवार से की वंदे मातरम संगठन सिंधु दर्शन यात्रा की शुरूआत, भिन्न जाति, विचार, पंथ, समाज के हिन्दू हुए एकजुट।

अलग-अलग जाति, विचार, पंथ और समाज में बटे हिंदू को एकजुट करने के प्रयास में जुटी वंदे मातरम संगठन सिंधु दर्शन यात्रा की शुरूआत सोमवार से की. दोपहर को राजधानी एक्सप्रेस से सिंधु दर्शन करने लद्दाख के लिए रवाना हुए। भगवा कलर का कोटि पहने और हाथ में तिरंगा ध्वज लिए भारत माता का जय कारा लगाते हुए स्टेशन में लोगों से अभिनंदन स्वीकार किया और उन्होंने कहा कि पाक अधिकृत कश्मीर हमारा है इस पर भारत का अधिकार है। वहां के लोगों को जताने कि पूरा देश तुम्हारे साथ है,हमारा संगठन लद्दाख जा रहा हैं और उन्हें यह विश्वास दिलाएंगे की पीओके भारत का है और भारत में इसे जल्द मिला लिया जाएगा, इस बार अखंड भारत की संकल्पना के साथ केसरिया जैकेट और हाथों में तिरंगा लिए हुए 103 यात्री सिंधु दर्शन के लिए निकलें। सोमवार से शुरू यात्रा 1 जुलाई तक चलेगी। इस दौरान गुलाम कश्मीर और कैलाश मानसरोवर को भारत में शामिल करने की मांग की जाएगी, साथ ही लेह के नागरिकों को भी यह संदेश दिया जाएगा कि पूरा भारत उनके साथ है।

Exit mobile version