Site icon Grand Gumber News

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का मामला, सरगुजा की इन्फ्लुएंसर पर गिरी गाज सीतापुर पुलिस ने नामजद FIR दर्ज कर की गिरफ्तारी

छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और सीतापुर से भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करना सरगुजा की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को भारी पड़ गया। मामले में सीतापुर पुलिस ने नामजद FIR दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।बताया गया कि सीतापुर भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की।

रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जानबूझकर झूठी और भ्रामक जानकारी फैलाते हुए सार्वजनिक रूप से आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं, जिससे जनभावनाएं आहत हुईं।सीतापुर थाना प्रभारी अखिलेश सिंह ने बताया कि जांच के दौरान आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने कार्रवाई की है। लिखित साक्ष्य मिलने के बाद आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है और प्रकरण में वैधानिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई जारी है।

Exit mobile version