Site icon Grand Gumber News

सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो–वीडियो अपलोड करने वाला आरोपी गिरफ्तार साइबर टिप लाइन शिकायत पर सरकंडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

सरकंडा थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर महिला एवं बच्चों से संबंधित अश्लील फोटो–वीडियो अपलोड और प्रसारित करने के मामले में सरकंडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। साइबर टिप लाइन पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के आधार पर थाना सरकंडा में आईटी एक्ट की धारा 67बी एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 15 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर त्वरित विवेचना शुरू की।जांच के दौरान मोबाइल टावर लोकेशन, आईपी एड्रेस और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपी प्रदीप खाण्डे निवासी माकरी, जिला कवर्धा की पहचान की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जब्त कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Exit mobile version