Site icon Grand Gumber News

सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो फैलाने वाला आरोपी यूपी से गिरफ्तार पामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, IT एक्ट व पॉक्सो में भेजा जेल

जांजगीर-चांपा पुलिस ने राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो से प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो प्रसारित करने वाले आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा की गई।पुलिस के अनुसार आरोपी संदीप सैनी निवासी थाना भवन, जिला शामली उत्तर प्रदेश द्वारा फेसबुक के माध्यम से अश्लील वीडियो अपलोड कर प्रसारित किया गया था। मामले में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और पॉक्सो एक्ट की धारा 14 के तहत अपराध दर्ज किया गया।आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। जांजगीर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि महिला और बच्चों से संबंधित अश्लील सामग्री सोशल मीडिया पर साझा न करें, साइबर सेल द्वारा लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version