Site icon Grand Gumber News

सोशल मीडिया फ्रेंडशिप बनी जाल, युवती की अश्लील वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार झांसे में ले गया था झारखंड, फेक आईडी बनाकर किया था वीडियो वायरल

जशपुर जिले के बागबहार थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के माध्यम से युवती को ब्लैकमेल कर उसका अश्लील वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। आरोपी विकास नोनिया ने फेसबुक पर दोस्ती कर युवती को झांसे में लिया और वीडियो कॉल के जरिए उसकी अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर ली। विरोध करने पर आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी और युवती को रायपुर बुलाकर झारखंड ले गया, जहां वह तीन दिनों तक रुकी।युवती के घर लौटने और बात बंद करने पर आरोपी ने उसके नाम से फेक आईडी बनाकर वीडियो वायरल कर दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में IPC और BNS के तहत अपराध दर्ज किया। आरोपी को पत्थलगांव में घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल भी जब्त कर लिया है।

Exit mobile version