Site icon Grand Gumber News

स्काउट-गाइड के पौधों संग जागा पर्यावरण प्रेम 356 नन्हे हाथ, 356 हरियाली के वचन

बिलासपुर में मंगलवार को पर्यावरण संरक्षण की एक शानदार मिसाल देखने को मिली। भारत स्काउट्स एंड गाइड्स छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश पर यहां वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नन्हे स्काउट-गाइड के बच्चों ने न केवल पौधे रोपे, बल्कि उन्हें जीवन भर संरक्षित रखने की शपथ भी ली।वीओ कार्यक्रम का आयोजन राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव के नेतृत्व में हुआ, जो स्वयं बिलासपुर पहुंचे थे। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुए जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला आयुक्त स्काउट डॉ. अनिल तिवारी और जिला मुख्य आयुक्त डॉ. चंद्रप्रकाश वाजपेयी। जिले भर से आए कुल 350 से अधिक स्काउट और गाइड बच्चों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।स्काउट-गाइड के इन बच्चों ने बिलासपुर की मिट्टी में कुल 356 पौधे रोपे। बच्चों ने इन्हें सिर्फ लगाया ही नहीं, बल्कि हर एक पौधे को बड़े होकर पेड़ बनने तक सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी भी खुद ली। यह महज एक वृक्षारोपण कार्यक्रम नहीं, बल्कि जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प था। इस आयोजन के जरिए बच्चों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और संरक्षण की भावना को निखारा गया। अतिथियों ने बच्चों की पहल की जमकर सराहना की और कहा कि ऐसे प्रयास समाज में बड़ा बदलाव ला सकते हैं।बिलासपुर से उठी यह हरियाली की लहर निश्चित ही पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा है। अगर हर नागरिक एक पौधा लगाए और उसे पेड़ बनने तक संभाले, तो छत्तीसगढ़ नहीं, पूरा देश हरियाली की नई मिसाल बन जाएगा।

Exit mobile version