Site icon Grand Gumber News

स्कूलों की व्यवस्था को लेकर सोमवार को सेवानिवृत्ति हुए प्राचार्य ने साझा किए अपने अनुभव।

स्कूलों की व्यवस्था को लेकर सोमवार को सेवानिवृत्ति हुए प्राचार्य ने जी न्यूज से अपने अनुभव साझा किये। बिसाहू राम सूर्यवंशी पाली स्कूल से सेवानिवृत हुए हैं, 37 साल सेवा के बाद पद से रिटायर होते ही सोमवार को बिलासा कन्या महाविद्यालय के सामने भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एक नई पारी की शुरुआत के लिए आशीर्वाद लिया। चर्चा के दौरान बताया की सेवा अवधि के दौरान कई अच्छे बुरे अनुभव का सामना करने को मिला, उन्होंने नए शिक्षकों को संदेश देते हुए कहा कि शिक्षा में अधिक से अधिक जोर दे और अपने क्षमता से ज्यादा विद्यार्थियों को सशक्त बनाएं। लगातार शिक्षा के गिरते स्तर के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि सरकारी शिक्षकों से विभिन्न काम लिए जाते हैं, इसके चलते पढ़ाई प्रभावित होती है। इस दौरान उनके साथी शिक्षकों ने उन्हें माला पहनाकर विदाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Exit mobile version