Site icon Grand Gumber News

स्कूलों में अमीरी और गरीबी के बीच अटेंडेंस को लेकर पक्षपात पर शिक्षक ने कलेक्टर को सौपा ज्ञापन।

अमित गौर रसायन शास्त्र के शिक्षक हैं, जिन्होंने सीबीएसई बोर्ड स्कूल के ऐसे छात्रों के खिलाफ शिकायत कलेक्टर को सौंपी है, जो सम्पन्न घर से ताल्लुक रखते हैं जिनको स्कूल में वह हर सुविधा दी जाती है जो सामान्य बच्चों को नहीं दी जाती। बड़े घर के बच्चों को सारी सुविधा देने के लिए स्कूल प्रशासन द्वारा लाखों रुपए ली जाती है। रेगुलर बच्चे यदि 75% की उपस्थिति दर्ज नहीं करते तो उन्हें स्कूल प्रशासन की ओर से नोटिस जारी कर दिया जाता है। वही बड़े घर के बच्चों के लिए किसी तरह की उपस्थित या फिर परीक्षा में भी न बैठे तो भी किसी तरह की नोटिस जारी नहीं की जाती, इन बच्चों के लिए 75% की उपस्थिति भी अनिवार्य नहीं रहती, जिसकी शिकायत को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है।

Exit mobile version