Site icon Grand Gumber News

स्कूलों में सुरक्षा और अनुशासन पर पुलिस-प्राचार्यों की संयुक्त बैठक छात्रों की निगरानी, नशा व स्टंट पर सख्ती के दिए निर्देश

बलौदाबाजार-भाटापारा में स्कूलों की सुरक्षा और अनुशासन को लेकर पुलिस और प्राचार्यों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता की मौजूदगी में हुई इस बैठक का उद्देश्य स्कूलों में सुरक्षित और अनुशासित वातावरण तैयार करना तथा छात्रों में कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।बैठक में प्राचार्यों को छात्रों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने, असामान्य व्यवहार करने वाले छात्रों की काउंसलिंग करने और अभिभावकों के साथ समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही स्कूल बैग की जांच, सीसीटीवी निगरानी और विवाद की स्थिति में तुरंत हस्तक्षेप करने पर जोर दिया गया।पुलिस ने खास तौर पर छात्रों द्वारा नशा करना, हथियार लाना, मोबाइल का दुरुपयोग, आपसी विवाद और सोशल मीडिया से प्रभावित खतरनाक व्यवहार जैसी समस्याओं पर चिंता जताई। नाबालिग छात्रों द्वारा वाहन चलाने और स्टंट करने पर सख्ती बरतने के निर्देश भी दिए गए।बैठक में सभी प्राचार्यों ने इन निर्देशों का पालन करने पर सहमति जताई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि स्कूल, अभिभावक और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय से ही छात्रों को सुरक्षित माहौल और बेहतर भविष्य दिया जा सकता है।

Exit mobile version