Site icon Grand Gumber News

स्कूल बसों में चालकों को अब बस और नियमों में देना होगा विशेष ध्यान, आरटीओ यातायात करेगी नियमित जांच।

स्कूल बसों में चालकों को अब कई नियमों का ध्यान रखना पड़ेगा। यदि ऐसा नहीं किया तो चालक और स्कूल प्रबंधन दोनों को खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। स्कूली वाहन में बच्चों की सुरक्षा को लेकर आरटीओ, यातायात मिलकर सभी स्कूलों की बसों की जांच करेंगे। अधिकतर देखा जाता है कि स्कूल वाहनों में बच्चों को सामान की तरह भरकर भेजा जाता है। अधिकतर बसों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जाती है। इसलिए यातायात विभाग द्वारा एक मुहिम के तहत सभी स्कूलों में बसों और ड्राइवर की जांच की जाएगी। जिसमें यह देखा जाएगा की बसों में ब्रेक से लेकर सारी चीज ठीक है या नहीं। बसो की फिटनेस बच्चों को ले जाने लायक है या नहीं ताकि आगे चलकर कोई बड़ा हादसे का शिकार स्कूली बच्चे ना हो सके। यातायात विभाग द्वारा बच्चों के स्कूल खुलने से पहले यह कार्यवाही पूरी कर ली जाएगी। ताकि नए सत्र में इस पर विशेष ध्यान दिया जा सके।

Exit mobile version