Site icon Grand Gumber News

स्टेट बार काउंसिल चुनाव में 6901 वोटों की गिनती पूरी, साहू सबसे आगे

बिलासपुर स्टेट बार काउंसिल चुनाव में मतगणना का काम जारी है। अब तक बिलासपुर, दुर्ग सहित 16 जिलों की गिनती पूरी हो चुकी है। कुल 23 हजार वकीलों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था, जिनमें से अब तक 16 हजार 901 वोटों की गिनती पूरी कर ली गई है। मतगणना के दौरान 68 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। गौरतलब है कि मतगणना का कार्य 13 अक्टूबर से शुरू हुआ था। जिलाअधिवक्ता संघ के सचिव रवि पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि दीपावली अवकाश के चलते 20 से 23 अक्टूबर तक यह प्रक्रिया स्थगित रही, जिसके बाद 24 अक्टूबर से पुनः मतगणना शुरू की गई।

अब तक 25 पदों के लिए 105 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला जारी है, जबकि कई जिलों की मतगणना अभी बाकी है। अब तक प्राप्त परिणामों के अनुसार भास्कर साहू 300 वोटों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं। दूसरे स्थान पर राहुल सिंह साहू 292 वोटों के साथ हैं, जबकि शैलेश दुबे 257 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। इसके अलावा गणेश राम गुप्ता को 252, प्रभाकर सिंह चंदेल को 228 और नरेंद्र कुमार साहू को 226 वोट मिले हैं। शेष जिलों की मतगणना पूर्ण होते ही अंतिम परिणाम घोषित किए जाएंगे। संभावना जताई जा रही है कि स्टेट बार काउंसिल चुनाव का परिणाम 15 नवंबर के बाद घोषित किया जाएगा। मतगणना शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। वकीलों में इन चुनावों को लेकर उत्साह का माहौल बना हुआ है और सभी की निगाहें अंतिम नतीजों पर टिकी हैं।

Exit mobile version